शिमला आने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर लगेगी अब ग्रीन फीस, नगर निगम ने पारित किया नया प्रस्ताव

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी हिल्स क्वीन शिमला में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों को अब शहर में प्रवेश करने पर ग्रीन फीस चुकानी होगी। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की मासिक बैठक में बाहरी वाहनों से ग्रीन फीस वसूली शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस पर अंतिम मुहर सरकार की लगेगी। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक वाहनों से यह फीस नहीं ली जाएगी। नगर निगम साल 2015 से ग्रीन फीस वसूली की योजना बना रहा है। लेकिन दस साल से सरकार इसे मंजूरी नहीं दे रही है। इस बार निगम ने नया प्रस्ताव तैयार किया है।

इसके अनुसार न सिर्फ निगम ने ग्रीन फीस की दरें घटाई हैं, बल्कि इसकी वसूली की व्यवस्था का भी नया प्लान तैयार किया है। सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि ग्रीन फीस वसूली का नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा। शहर के लोग जिनके पास बाहरी नंबर वाली गाड़ियां हैं, वे नगर निगम से प्रमाण पत्र बनाकर इस फीस से बच जाएंगे। ग्रीन फीस वसूली कब से शुरू होगी, इसे न चुकाने पर सैलानियों पर क्या कार्रवाई होगी, एक बार दिया गया शुल्क कितने दिन तक मान्य रहेगा, इस पर सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार फैसला लिया जाएगा। निगम ग्रीन फीस से होने वाली आय पर्यावरण सरंक्षण के कामों में लगाएगा।

ये रहेंगी ग्रीन फीस की दरें

वाहन नई दरें पुरानी दरें
दो पहिया 30 रुपए 50 रुपए
छोटी कार 80 रुपए 200 रुपए
मालवाहक वाहन 100 रुपए 200 रुपए
ट्रक-बस 200 रुपए 300 रुपए

नहीं लगेंगे बैरियर, एसएमएस से आएगा फीस अलर्ट

नए प्लान के अनुसार शिमला शहर में आने वाली बाहरी राज्यों की गाड़ियों को किसी बैरियर पर रोककर अब फीस की वसूली नहीं होगी। निगम शहर के प्रवेश द्वारों पर हाईटेक कैमरे लगाएगा जिससे सभी वाहनों की आवाजाही पर नजर रहेगी। ये कैमरे बाहरी नंबर वाले सभी वाहनों की पहचान करेंगे। इसके बाद आरटीओ के रिकॉर्ड का इस्तेमाल करते हुए इन वाहनों के मालिकों को मोबाइल पर फीस का मैसेज भेजेंगे। 24 से 48 घंटे के भीतर इस फीस का भुगतान करना होगा। भुगतान न होने पर निगम दोबारा भी अलर्ट मैसेज भेजेगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन हो सकेगा। डेबिट, क्रेडिट और नेट बैंकिंग के अलाया क्यूआर कोड से भी शुल्क का भुगतान हो सकेगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किए गए इंटिग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से भी ये कैमरे जुड़ेंगे। निगम ने साल 2014 में भी ग्रीन फीस वसूली शुरू की थी लेकिन फिर बैरियर पर विवाद के चलते इसे बंद कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...