हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज और कल भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पांगी सहित अटल टनल रोहतांग में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू, चंबा व कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। बर्फबारी के चलते किलाड़-लाहौल-स्पीति राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 126 सड़कें और 38 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप है।

प्रदेश के मैदानी जिलों में बुधवार को धूप खिली रही। बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बुधवार सुबह 11:00 बजे बर्फबारी हुई। पांगी में तीस से अधिक मार्ग और 25 बिजली ट्रांसफार्मर बंद है। जिला मुख्यालय में पूरे दिन बादल छाए रहे। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी दिनभर बादल छाए रहे।

रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में बर्फबारी हुई है। मनाली घूमने आए सैलानी सोलंगनाला व धुंधी पहुंचे और यहां पर उन्होंने फाहों के बीच खूब मस्ती की। मुख्य सड़कों को छोड़कर लाहौल-स्पीति में 96 सड़कें बंद हैं। बिजली के भी 13 ट्रांसफार्मर कई दिनों से ठप हैं। जलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए भी खुल गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.8, ताबो में माइनस 5.1, कुकुमसेरी में माइनस 2.6, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 5.2, मनाली में 5.6, डलहौजी में 8.3, भुंतर में 9.5, शिमला में 9.8, कांगड़ा में 11.9, मंडी में 12.1, बिलासपुर में 12.3 और नाहन में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश के प्रमुख स्थलों का तापमान

क्षेत्र अधिकतम तापमान
धौलाकुआं 30.0
बिलासपुर 29.9
सुंदरनगर 27.8
मंडी 27.0
नाहन 26.7
कांगड़ा 25.0
धर्मशाला 25.0
सोलन 23.5
शिमला 19.6
मनाली 14.7
कल्पा 9.7

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...