विमल नेगी पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, परिजनों ने मांगी सीबीआई जांच

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी का निचार खंड के अंतर्गत कटगांव में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विमल नेगी अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दाैरान हर आंख नम थी। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा और एसडीएम निचार नारायण चौहान प्रशासन की ओर से मृतक के घर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नेगी के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। जानकारी के अनुसार शिमला से उनका शव सुबह 6:00 बजे कटगांव में पहुंच चुका था। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

कटगांव में 11:00 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आदित्य ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मृतक के बडे़ भाई सुरेंद्र और छोटे भाई प्रेम सागर ने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार ने सुना, जिसके के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और अनिरूद्व सिंह का भी आभार जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए ताकि एमडी और निदेशक को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद किनौर अध्यक्ष निहाल चारस सहित अन्य लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...