आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
पूर्व मंत्री वजीर केवल सिंह पठानिया का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पठानिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।उन्होंने नूरपुर और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। पठानिया दो बार विधायक और एक बार मंत्री रहे। वे वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे।


