यूजी की परीक्षाएं 27 मार्च से 151 केंद्रों पर होगी, विवि ने जारी किए एडमिट कार्ड

Date:

आवाज़ जनादेश /न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 27 मार्च से शुरू हो रही स्नातक की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपनी लॉगइन आईडी से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के साथ ही विवि ने डेटशीट भी दी है। विवि के मुताबिक, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है, इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 27 मार्च से आठ मई तक 151 केंद्रों पर बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और ओटीएमआईएल के करीब 70,335 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षाएं देंगे। इनमें प्रथम वर्ष में 29,270, द्वितीय में 24,517, तृतीय वर्ष में 16,548 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं में भाग लेने वाले कॉलेजों के रेगुलर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड तभी डाउनलोड होंगे, जब संबंधित कॉलेज की ओर से उनके इंटरनल असेसमेंट, हाजिरी सहित अन्य पात्रता के लिए तय शर्तें पूरी की होगी।

छात्र के परीक्षा फार्म को कॉलेज ऑनलाइन वेरीफाई करेंगे। बिना सत्यापन एडमिट कार्ड जनरेट नहीं होंगे। हिमाचल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र लिख कर छात्रों के फार्म और तय पात्रता शर्तों को देखते हुए ऑनलाइन फार्म वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षाओं में अपीयर होने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों से कहा है कि यदि उनके एडमिट कार्ड जनरेट नहीं हुए हैं, तो अपने कॉलेज प्राचार्य से संपर्क कर आईए अपलोड करने समेत वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरा करवाएं। प्राइवेट क्षमता पर परीक्षा देने वाले अधिकतर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जनरेट किए जा चुके हैं। छात्र इसे परीक्षा से पूर्व हर हाल में डाउनलोड करें। विवि के स्तर पर कॉलेजों से इंटरनल असेसमेंट और फार्म वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिट कार्ड जनरेट हो रहे हैं।

पीएचडी कोर्स वर्क सहित पांच परीक्षाओं के परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क सहित पांच परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पीएचडी कोर्स वर्क एजुकेशन, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, एडल्ट एजुकेशन और एमडी, एमएस आयुर्वेद फाइनल ईयर का परिणाम घोषित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...