मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल के मध्य जोन के 43,875 युवा खाकी पहनने के लिए मैदान में दमखम दिखाएंगे। इनमें 30,227 युवक और 13,648 युवतियां हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया जिलावार छह फरवरी से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया पांच जिलों में 12 मार्च तक पूरी होगी। पांच जिलों की भर्ती प्रक्रिया चार जिलों के मैदानों में पूरी होगी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुलिस लाइन बाशिंग में होगी।

सबसे अधिक युवा मंडी जिले से हैं। सबसे कम लाहौल-स्पीति से हैं। मध्य जोन में भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती कमेटी डीआईजी सौम्या सांबशिवन, संबंधित जिला पुलिस कप्तान और बटालियन कमांडेंट की देखरेख में पूरी होगी। मंडी जिले की पुलिस भर्ती प्रक्रिया पंडोह बटालियन मैदान में छह फरवरी से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। हर दिन करीब दो हजार युवा मैदान में खाकी पहनने के लिए पसीना बहाएंगे।

बिलासपुर जिले में यह भर्ती लुहणू मैदान में 20 से 25 फरवरी तक चलेगी। हमीरपुर जिले की भर्ती प्रक्रिया अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक में 28 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक होगी। कुल्लू जिले में यह प्रक्रिया सात से 11 मार्च तक पुलिस लाइन बाशिंग स्थित मैदान में चलेगी। 12 मार्च को लाहौल-स्पीति जिले के युवा पुलिस लाइन बाशिंग स्थित मैदान में ही भाग लेंगे। कुल 1226 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इनमें 818 पुरुष और 351 महिलाओं के पद हैं। 57 ड्राइवर के पद हैं। ड्राइवरों पदों के लिए अभी भर्ती नहीं हो रही है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी होगी। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी निगरानी होगी। युवाओं से अपील है कि किसी भी तरह से भर्ती के नाम पर शातिरों के झांसे में न आएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंग्रेजों के जमाने के पुलों को संजोने के लिए रेलवे को मिली ब्रिज शील्ड

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हेरिटेज रेललाइन पर...

कैदियों के लिए छोटी पड़ने लगीं प्रदेश की जेलें, 2880 पहुंची संख्या

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल की जेलें...

शिमला-धर्मशाला के लिए हफ्ते में तीन दिन ही होगी अब उड़ान, एयरलाइन ने की कटाैती

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शिमला और धर्मशाला...

होटलों में खाने-ठहरने पर 20 फीसदी छूट, कमरे की बुकिंग पर कैंडल लाइट डिनर

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला वेलेंटाइन डे पर...