मंडी में श्रीरामार्चा महायज्ञ-श्रीराम कथा का आगाज

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

अयोध्या के बाद देश के पहले नौ दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हो गया। 151 दिव्य कलशों व ध्वजा पताका के साथ पुलिस होमगार्ड बैंड की धुन और गणपति जलौनी, स्नोर घाटी की देवी जालपा, पुरानी मंडी की देवी जगजननी के देवलुओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर छोटी काशी मंडी को गुंजायमान कर दिया। शोभायात्रा शीतला मंदिर समखेतर से पड्डल मैदान पहुंची। जहां देवी-देवता अपने-अपने पंडाल में विराजमान हुए और कथा व्यास श्रीमानस पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य, स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज, श्री मानस पीठ खजुरीताल जिला मैहर मध्यप्रदेश ने श्रीराम कथा का शुभांरभ श्रीराम नाम संकीर्तन से किया। बता दें कि मंडी के छोटा पड्डल मैदान में श्रीरामार्चा महायज्ञ व श्रीराम कथा का आयोजन महंत स्वामी श्री राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा करवाया जा रहा है।

इस महायज्ञ में देशभर से विभिन्न संप्रदायों, दंडी स्वामी, अखाडों से संत भाग ले रहे हैं। काशी के विद्वान वटुकों द्वारा स्वास्तिवाचन और वेद पाठ किया जा रहा है। साथ ही यज्ञेश्वरी देशी गौमाता का दूध, घी और गोमूत्र यज्ञ के उपयोग में लिया जा रहा है। बछड़ों सहित 12 गोमाता और एक बड़ा नंदी यज्ञ स्थल की शोभा बढ़ा रहे हैं। महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यज्ञ को लेकर सभी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता को निमंत्रण दिया गया है।

भगवान शिव ने किया था श्रीरामार्चा महायज्ञ

महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ब्रह्मांड में सबसे पहले श्रीरामार्चा महायज्ञ भगवान शिव ने किया था तदोपरांत ब्रह्माजी से इस यज्ञ को किया था। इस यज्ञ में भाग लेने या सेवा करने या फिर प्रसाद ग्रहण करने का बराबर फल है, इसलिए यज्ञ में सम्मिलित होने पर कल्याण ही कल्याण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...