AIIMS से ड्रोन धर्मपुर लैब पहुंचाएगा ब्लड सैंपल

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

बिलासपुर एम्स में किडनी प्रत्यारोपण सेवाओं की शुरुआत हो गई है। रीनल ट्रांसप्लांट के लिए आईसीयू दो करोड़ की लागत से बना है और रीनल ट्रांसप्लांट आईसीयू का निर्माण गुर्दे के उपचार में एक बड़ी कमी को पूरा करेगा। किडनी प्रत्यारोपण उपचार की सुविधा मिलने से रोगियों को इलाज के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ब्लड सैंपल लेकर ड्रोन के जरिए धर्मपुर लैब जाएंगे और एक घंटे की अवधि में सैंपल लैब में पहुंचेंगे, जबकि इससे पहले वाहन के जरिए चार पांच घंटे का समय लग जाता था। इसी तरह जहां भी कोई हादसा होता है, तो तत्काल उस जगह पर टीम पहुंचेगी और ब्लड सैंपल तत्काल ड्रोन के जरिए एम्स भेजे जाएंगे।

देश के प्रधानमंत्री ने वर्चुअली 232 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत की सेवाओं का शुभारंभ किया है। कई शिलान्यास भी किए हैं। इस शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम से अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक प्रदेश के मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगा। एम्स में ब्रोंकोस्कोपी सुइट बनेगा जिस पर साठ लाख रुपए की लागत आएगी। इस सुविधा से फेफड़ों के कैंसर, फंगस संक्रमण और तपेदिक सहित श्वसन रोगों का इलाज किया जा सकेगा। एम्स में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और आपातकालीन ट्रॉमा यह बहुमंजिला संरचना तैयार की जा रही है जिसकी अनुमानित लागत 350 करोड़ है। इसमें आधुनिक ट्रॉमा सुविधाएं और एक हेलिपैड होगा, जिससे ट्रॉमा मामलों और चिकित्सा संकटों के लिए त्वरित और कुशल प्रतिक्रियाएं संभव होंगी।

एम्स में बनेगा विश्राम सदन

एम्स में एक विश्राम सदन बनेगा, जिसकी लागत 26.75 करोड़ है। यह परियोजना पावर ग्रिड सीएसआर का एक प्रयास है, जो बीमार परिवारों को आवास प्रदान करेगी। इसके साथ ही एम्स भवनों की छतों पर सौर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिस पर चार करोड़ खर्च होंगे। सौर पैनल लगाने की शुरुआत स्थायी ऊर्जा प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...