रिज मैदान होगा 11 मीटर चौड़ा व्यावसायिक परिसर भी बनेगा

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को बचाने के लिए चल रहा निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग इस पर 68 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसमें रिज मैदान का स्टेबलाइजेशन (संतुलित करना) किया जा रहा है। इससे रिज मैदान मजबूत नहीं बल्कि 11 मीटर चौड़ा भी होगा। यही नहीं नगर निगम ने रिज मैदान में तैयार हो रहे नए परिसर के उपयोग को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें निचली मंजिलें वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए और ऊपरी मंजिल बच्चों के मनोरंजन के लिए समर्पित होंगी।

स्टेट हेरिटेज कमेटी के पास भेजा है, जिससे नक्शे में आवश्यक बदलाव कर मंजूरी प्राप्त की जा सके। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को स्थिर करने का काम वर्ष 2021 में शुरू किया था। परियोजना का उद्देश्य रिज मैदान के किनारे की मिट्टी और ढांचे को मजबूती देना है ताकि भविष्य में धंसने का खतरा न रहे। इस कार्य के लिए पहाड़ के किनारों पर 20 मीटर गहरी 1000 से अधिक पाइल्स (लोहे का पाइप जिसमें चार सरिये डालकर कंक्रीट भरा जाता है) लगाई गई हैं।रिज मैदान को स्थिर बनाने के लिए एसडीए (सेल्फ ड्रिलिंग एंकर) का भी उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक पहाड़ में सरिये डालने के लिए विशेष रूप से कारगर है। एसडीए फास्टनर्स का उपयोग करके रिज मैदान के किनारे एक मजबूत संरचना बनाई जा रही है, जोकि एंकर प्वाइंट का काम करेगी और मैदान के ढांचे को स्थिर बनाएगी। परियोजना के पूरा होने के बाद रिज मैदान 11 मीटर तक चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही रिज मैदान के नजदीक व्यू प्वाइंट का निर्माण भी पद्मदेव कांप्लेक्स की तरह किया जा रहा है। इससे सैलानी शहर के सुंदर नजारे का आनंद ले सकेंगे।

यह कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल रिज मैदान की स्थिरता सुनिश्चित होगी बल्कि यहां वाणिज्यिक और मनोरंजन केंद्र के रूप में नई सुविधाएं भी मिलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सबका भला करो भगवान

कण-कण में बसे भगवान की आराधना राठौड़ राजेश रढाईक यह...

पुरानी पेंशन की आस में भविष्य की फांस

सरकार का यू-टर्न और युवाओं पर तलवार राठौड़ राजेश रढाईक...