वोट की चोट से धमकी देने वालों को करारा जवाब देगी थानेसर की जनता
आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
कॉंग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपनी हार को देखकर बौखला गए हैं और मतदाताओं पर दबाव बनाने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। धमक के मामले को लेकर एसपी कुरुक्षेत्र को बकायदा लिखित में शिकायत भी दी गई है। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर का बहादुर मतदाता इस प्र्रकार की धमकियों से डरने वाले हैं और वोट की चोट से धमकी देने वालों को करारा जवाब देंगें। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर की जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का फैसला ले लिया है।
अरोड़ा अंबेडकर चौक, रोटरी चौक, गऊशाला बाजार, कृष्णा नगर गामडी रोड़, करण कॉलोनी, एनआईटी परिसर, कुवि परिसर, सेक्टर 2, लॉटस ग्रीन सिटी, सेक्टर 5 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व अरोड़ा के निवास स्थान पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा की प्रेरणा से भाजपा नेता रोहित वत्स, जपेश शर्मा, दीपक कुमार, सचिन शर्मा, सुखदेव शर्मा, राजकुमार काला, उमेश अरोड़ा, पंकज वर्मा ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थामा। अरोड़ा ने इन सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि इन्हे पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर में पांच हजार करोड़ रूपए की राशि से विकास कार्य करवाने का दावा भाजपा प्रत्याशी द्वारा किया जा रहा है लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है।
शहर में सिवरेज व्यवस्था बंद पडी है। नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों रूपए डकार लिए गए। थोडी सी बरसात में ही लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिस शहर को पिंक सिटी बनाने का दावा किया जाता था आज वह शहर आवारा पशुओं और कुत्तों का शहर बनकर रह गया है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता प्रोपर्टी आईडी और एनडीसी लेने के लिए मारी मारी घूम रही है। बिना पैसे कोई काम नही होता। इंस्पेक्टरी राज का बोल बाला है। दुकानदारों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो गया है। किसी की जान माल सुरक्षित नही है। शहर में स्थान स्थान प र चिट्टा व सूखे नशे बिक रहे हैं। युवाओं का नशे की चपेट में आने के कारण जीवन खराब हो रहा है। आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है।चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा।