झुकते हैं तानाशाह, लडऩे वाला चाहिए

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को मिली जमानत को सत्य की जीत करार देते हुए कहा है कि झुकते हैं तानाशाह, लडऩे वाला चाहिए। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि झूठ और साज़िशों के ख़िलाफ़ लड़ाई में आज पुन: सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि एक बार पुन: नमन करता हूं बाबा साहेब अंबेडकर जी की सोच और दूरदर्शिता को, जिन्होंने 75 साल पहले ही आम आदमी को किसी भावी तानाशाह के मुक़ाबले मज़बूत कर दिया था।

आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। झुकते हैं तानाशाह लडऩे वाला चाहिए। मोदी की अत्याचारी हुकूमत अरविंद केजरीवाल के हौसलों को नहीं तोड़ पाई। उन्होंने कहा कि जेल के ताले टूट गए अरविंद केजरीवाल छूट गए। झूठ का पहाड़ गिर रहा है ईडी, सीबीआई और भाजपा के झूठे केस का पर्दाफ़ाश हो चुका है। सत्यमेव जयते! दिल्ली सरकार के केबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। सर्वोच्च न्यायलय का बहुत बहुत शुक्रिया।

आखिर सत्य की जीत हुई: भगवंत मान

चंडीगढ़। कथित आबकारी नीति घोटाले में उच्चतम न्यायालय से दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को जमानत मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि आखिर सत्य की जीत हुई। श्री मान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर सत्य की जीत हुई आप प्रमुख को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने से साबित हो गया है कि सत्य को कभी दबाया नहीं जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक अदृश्य घाव: अदिति का सपना और एक समाज का मौन

अदिति की कहानी आज के भारत में कई युवाओं...

ईश्वरदास भावुक हो उठे जब स्वागत हुआ आनी में

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला आनी विधानसभा क्षेत्र...

हिमाचल की शर्तों पर होगा सुन्नी, लुहरी, धौलासिद्ध और डुगर परियोजनाओं में उत्पादन

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला सुन्नी, लुहरी, धौलासिद्ध...

आंखों की रोशनी गई, सपना नहीं… दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला ने फतह किया एवरेस्ट

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश में...