आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बलदेव ठाकुर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान मंे जब प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है तो भाजपा राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक षडयंत्र कामयाब नहीं हो पाया तो अब कर्मचारियों को भड़का कर भाजपा ओछी राजनीति करने में लगी है।
ठाकुर ने कहा कि भाजपा कुछ तथाकथित भाजपा समर्थित कर्मचारी नेताओं के सहारे प्रदेश के कर्मचारियों को भड़काने में लगी है।
बलदेव ने कहा कि आज जो भाजपा कर्मचारी हितैषी बन रही है उसने ही कर्मचारियों पर गोलियां और लाठियां बरसाई हैै। ऐसे में भाजपा को दोहरा चेहरा सबके सामने आ गया है।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश मे ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की कमान सम्भाली है। तब से प्रदेश से लगातार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिएकार्य कर रहे है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता सम्भालते ही कर्मचारियों को ओपीएस लागू की। जबकि पूर्व भाजपा सरकार का कहना था कि ओपीएय किसी भी सूरत में लागू नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश को आगे ले जाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कि दो साल के कार्यकाल में ही मुख्यमंत्री ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि वर्तमान मे जो कर्मचारियों की वितीय देनदारियां जो सरकार के पास लम्बित है 2017 से 2022 के बीच की है जिस समय प्रदेश मे भाजपा सरकार का शासन था। भाजपा सरकार के समय कोई कर्मचारी संगठन अगर अपने हक की आवाज उठाता था तो उस पर डंडे बरसाए जातेथे और उन पर केस कर दिए जाते थे ।
विपरीत इसके जब 2022 में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता संभाली तब सबसे पहले छोटे स्तर के कर्मचारियों के मानदेय मे पहले ही बजट में बढ़ोतरी का प्रावधान किया है। भाजपा बिल्कुल भी ये हजम नहीं कर पा रही कि सबसे छोटे स्तर के कर्मचारियों को भी वितीय लाभ मिले ।।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि ये वही भाजपा है जिन्होंने कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के लिए उन पर पूर्व में रासुका जैसे कानून लागू किये और बहुत से कर्मचारियों को नौकरी से निलंबित किया पिछली सरकार के समय जब कर्मचारी ओ पी एस की मांग करने विधानसभा पँहुचकर विधानसभा गेट पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे उसी समय तत्कालीन जयराम सरकार ने महिला कर्मचारियों पर भी डंडे बरसवाये।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार की कर्मचारियों की वितीय देनदारियां 10 हजार करोड़ से ज्यादा की है जिसको की जयराम सरकार ने अदा नही किया। वाटर केरियर आशा वर्कर जल रक्षक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के वेतन में सुखविंदर सुक्खू ने ही बढ़ोतरी की जबकि कर्मचारियों का 2016 से 2021 तक भाजपा सरकार ने लगभग 11 हजार करोड अदा नही किया। पेंशरज की अदायगी 5 हजार करोड़ से ज्यादा की है।
अब जबकि मुख्यमंत्री ने विभिन कर्मचारी संगठनों से मिलकर ये साफ कर दिया है कि लगभग छह महीनों के बाद सभी देनदारियां अदा कर दी जाएगी क्योंकि प्रदेश इस समय आपदा के दौर से उभर नही पाया हैइसलिए सरकार में वितीय प्रबन्धन को थोड़ा समय लग रहा है ऐसे समय में भाजपा का फर्ज बनता है कि सरकार के साथ सहयोग करे न कि कर्मचारियों को भड़काए।।
बलदेव ठाकुर ने कहा सचिवालय सेवाएं संगठन की जो मांगे कांग्रेस पार्टी उसका समर्थन करती है और मुख्यमंत्री भी उन मांगो के प्रति गम्भीर है लेकिन खेद का विषय है कि कुछ कर्मचारी नेता भाजपा की भाषा शैली इस्तेमाल कर निजी आरोप लगाकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है। जबकि उनको मालूम होना चाहिए कि कोई केबिनेट मंत्री पूरे प्रदेश की जनता का प्रतिनिधित्व करता है और ये जिसको सहन नही किया जाना चाहिए।किसी भी नेता कर्मचारी अधिकारी को अपनी भाषा शैली मर्यादित रखनी चाहिए जिससे लोकतंत्र की मर्यादा भी बनी रही।