आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू तहसील अंतर्गत चोरल गांव में एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिरने जाने से उसमें सो रहे छह मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर का शव निकाला गया है। शेष मजदूरों को मलबे से निकालने राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि यहां एक निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गयी थी एवं रात में यहां कार्यरत मज़दूर उसी के नीचे सो गए थे। स्लेब गिरने से छह व्यक्तियों के दबे होने की सूचना है। दुर्घटना में अभी एक का शव घटना स्थल से निकाला गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां पहुंच गए हैं एवं राहत एवं बचाव कार्य सतत जारी है।