मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन के खरीडी मैदान में बन रहे बहुउद्देशीय खेल परिसर का शनिवार को शिलान्यास किया। सीएम का नादौन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन के खरीडी मैदान में बन रहे बहुउद्देशीय खेल परिसर का शनिवार को शिलान्यास किया। सीएम का नादौन पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा नेता उनके साथ मौजूद रहे। इस खेल परिसर के निर्माण के बाद कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर होंगी। खेल गतिविधियों के माध्यम से युवा खेलों में अपना नाम कमा पाएंगे। इस खेल परिसर का 20 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने तय किया था कि जब इस बहुउद्देशीय खेल परिसर का 20 फीसदी काम पूरा हो जाएगा तब शिलान्यास करेंगे। वर्तमान में इसका 20 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यहां पर आधुनिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। कई तरह की खेल गतिविधियां यहां पर आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में ही इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसका एक उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना है। यदि युवा खेलों के प्रति रुझान बढ़ाएंगे तो निश्चित तौर पर नशे से दूर रह पाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में बादल फटा है, लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ आने की वजह से पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार रात 12:00 तक रामपुर में बादल फटने से हुए नुकसान की अपडेट लेते रहे।


