आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। भारत ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही श्रीजेश ने हॉकी को अलविदा कह दिया। श्रीजेश लंबे समय से भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं।
उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन किया और विरोध टीम के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में भी श्रीजेश ने अंतिम क्वार्टर में शानदार बचाव किए थे और उन्हें बढ़त लेने से रोका था। इस तरह टीम ने श्रीजेश को जीत के साथ विदाई दी। साथ ही फैंस से श्रीजेश से संन्यास के बाद लगातार उनके वापसी की मांग कर रहे थे।