आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई (एम) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। पूर्व सीएम ने 80 साल की उम्र में कोलकाता स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। बुद्धदेव बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीडि़त थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। भट्टाचार्य ने सीपीआई (एम) की सरकार में 2000 से 2011 तक, 11 साल बंगाल सीएम का पद संभाला।
बुद्धदेव को पश्चिम बंगाल की औद्योगिक क्रांति के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2022 में पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया था। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के देहांत पर दुख जताते हुए राज्य में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।