आवाज़ जनादेश/ सोलन
हिमाचल प्रदेश के सोलन में भूस्खलन हुआ है। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर पत्थर गिर गए। हादसे में व्यक्ति मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन गंभीर घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, पत्थरों के गिरने से एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। हादसा देर रात 2:30 बजे हुआ। पत्थरों को हटाने का काम जारी है। पुलिस जांच में जुटी है। हादसे में देव राज(40) पुत्र देस राज, निवासी पलाही गेट, फगवाड़ा कपूरथला की मौत हो गई है।