प्रोपर्टी विवाद को लेकर बिल्डर से बहस कर रही एक नाबालिग लड़की बहस कर रही थी। तभी बिल्डर ने गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया
प्रोपर्टी विवाद को लेकर बिल्डर से बहस कर रही एक नाबालिग लड़की थप्पड़ मारते ही छत से नीचे गिरी
आवाज जनादेश
प्रोपर्टी विवाद को लेकर बिल्डर से बहस कर रही एक नाबालिग लड़की बहस कर रही थी। तभी बिल्डर ने गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार दिया। जिससे वो छत से नीचे गिर गई। दिल्ली के किराड़ी इलाके से नाबालिग लड़की को छत से फेंके जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि नाबालिग लड़की बिल्डर से झगड़ा कर रही है। इसी दौरान बिल्डर ने लड़की को थप्पड़ मारा और वह ऊंचाई से नीचे गिर गई।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 जुलाई की है। इस मामले में आरोपी बिल्डर के खिलाफ अमन विहार थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। आरोपी बिल्डर को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हो रहा था।