लौह उद्योग में धमाका होने से चार कामगार झुलसे, कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Date:

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका होने से चार कामगार झुलस गए। घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।

आवाज़ जनादेश

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका हो गया। इस दौरान पिघला हुआ लोहा गिरने से चार कामगार झुलस गए। कामगारों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बरोटीवाला के लौह उद्योग में कामगार अंबिका, महेश, बालमीत व जमशाद काम कर रहे थे। इन लोगों ने भट्ठी में स्क्रैप डाला।

स्क्रैप डालने के बाद भट्ठी को क्रेन से दबाना शुरू किया कि अचानक जोर से धमाका हुआ। इससे पिघला हुआ लोहा भट्ठी से बाहर उछल गया और इन सभी कामगारों के ऊपर गिर गया। घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।

एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल चार कामगारों में दो की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो अभी उपचाराधीन है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...