उपमख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उपमख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार पर आवाज़ उठाने से पहले भाजपा को गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को तोड़ने की साजिश रचने वाले भाजपा के नेता जनता को यह बताएं कि आखिर साजिश क्यों रची गई है? उन्होनें कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता पर चुनाव थोपे और जनता ने भाजपा को पूरी तरह से रिजेक्ट भी कर दिया।
उपमख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ जो वादे किए हैं, उन्हें जल्द ही पूरा किय़ा जाएगा और प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है तथा विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार सरकार तोड़ने के सपने देखें है और अब यह सपना ही बनकर रह गया है। भाजपा ने कई विधायकों को पूर्व विधायक बनाकर घर बिठा दिया है।
उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर सरकार काम कर रही हैं और जनता को सुविधा देना, जनता के काम प्राथमिकता पर करना यह हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। कर्मचारियों को पेंशन मिल गई है। महिलाओं को 1500 मिल रहे हैं और युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।