सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से चार कर्मचारी सेवानिवृत्त

Date:

आवाज जनादेश/शिमला
हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से आज फिल्म और फोटो आॅफिसर अमर शक्ति मंजुल, वरिष्ठ वीडियो कैमरामेन मनजीत सिंह, वरिष्ठ सहायक मारूत शर्मा और वाहन चालक लायक राम भैक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विभाग के मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विभाग की अतिरिक्त निदेशक आरती गुप्ता ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए चारों कर्मचारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमर शक्ति मंजुल, मनजीत सिंह, मारूत शर्मा और लायक राम भैक ने तीस वर्ष से भी अधिक समय तक विभाग को अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने कर्मठता, अनुशासन और समर्पण की भावना से कार्य किया जो अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आरती गुप्ता ने चारों कर्मचारियों की दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना की।
विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर एवं महेश पठानिया और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ अपने अनुभवों और स्मृतियों को साझा किया।

इस दौरान विभाग के वरिष्ठ सम्पादक रहे डा. रणजीत सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिनका लगभग दो माह पूर्व कोविड-19 के कारण निधन हो गया था और आज के दिन ही सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होना था।
आवाज़ जनादेश समाचार पत्र के परिवार ने भी सेवा निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी है आवाज जनादेश के प्रधान संपादक राजेश रढाईक ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकरियों ले उत्तम स्वस्थ की प्रार्थना प्रभु से करता हूँ।एवं शुभकामनाएं देता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...