पंचकूला को अलग नगर निगम बनाने पर गुप्ता ने जताया सीएम का आभार

Date:

आवाज़ जनादेश पंचकूला,6 जुलाई हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला नगर निगम के पुनर्गठन से शहर में खुशी की लहर है। इस पुनर्गठन से कालका और पिंजौर को नगर परिषद जबकि पंचकूला शहर को अलग से नगर निगम का दर्जा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता अरसे से यह मांग करते रहे हैं। सोमवार को यह मांग पूरी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला, पिंजौर और कालका शहरों को मिलाकर एक नगर निगम बनाना व्यावहारिक रूप से तर्कसंगत नहीं था। इस व्यवस्था में सबसे ज्यादा परेशानी आम जनता को हो रही थी। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। इसके साथ ही विकास योजनाओं का खाका खींचने और उन्हें सिरे चढ़ाने में भी परेशानी हो रही थी। अब शहर का विकास सुगमता से हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि पंचकूला और कालका शहरों के बीच करीब 19 किलोमीटर की दूरी है। इन दोनों शहरों के बीच पिंजौर है। इसलिए तीनों को एक नगर निगम बनाना भौगोलिक दृष्टि से भी ठीक फैसला नहीं था। उन्होंने कहा कि तीनों शहरों के लोग इस व्यवस्था का शुरू से ही विरोध करते रहे हैं। अब प्रदेश कैबिनेट ने पंचकूला को अलग नगर निगम बना कर यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related