आवाज़ जनादेश 29 जून चण्डीगढ़ पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सोमवार को सड़क पर उतर आई और सेक्टर-17 प्लाजा पर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री पवन बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा व वरिष्ठ के नेतृत्व में इस विरोध इस विरोध प्रदर्शन में पवन कुमार बंसल केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। सुबह 10 बजे शुरू हुआ कांग्रेस का यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे तक चला। कई कार्यकर्ता अर्धनग्न हो कर नारेबाजी करते नजर आए व इस दौरान महंगाई से मरणासन्न देश की जनता के प्रतीक के रूप में पार्टी के एक कार्यकर्ता को लिटाकर कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार को जमकर कोसा तथा केंद्र सरकार व बीजेपी के खिलाफ खूब हाय-हाय की। इस दौरान सभी कांग्रेसजनों ने अपने माथे व बांह पर काली पट्टी भी बांध रखी थी। अपने संबोधन में पवन बंसल ने बोलते हुए कहा कि देश में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए लेकिन विपक्ष में रहने के दौरान महंगाई पर हंगामा करने वाली भाजपा व भाजपाई अब चुप बैठे हैं। उनके पास पेट्रोल-डीजल की मौजूदा कीमतों पर कोई वाजिब जवाब नहीं है। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यूपीए सरकार के शासन में महंगाई कभी इस ग्राफ पर नहीं पहुंची थी, जितनी आज है। काँग्रेसराज में क्रूड ऑयल की आसमान छूती कीमतें थी लेकिन आज मोदी सरकार विदेश से सस्ता तेल खरीद कर जनता पर टैक्स लगा कर उनका खून निचोड़ रही है देश की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। एक तरफ कोरोना काल में हुए लॉकडाउन के कारण काम-धंधे चौपट हो जाने से परेशान लोगों को मोदी सरकार ने राहत देने के बजाय महंगाई के इस घोर संकट में धकेल दिया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की कि महंगाई पर तुरंत नियंत्रण कर देश की जनता को राहत पहुंचाई जाए तथा पेट्रोल-डीजल की दरों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए। इस प्रदर्शन में एनएसयुआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद,ज़िला अध्य्क्ष, ब्लॉक अध्य्क्ष,चेयरमैन सेल्स,सेवादल सदस्य समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों पर चण्डीगढ़ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन ,मोदी सरकार को घेरा
Date: