नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या : सूक्खू

Date:

*आवाज़ जनादेश नादौन।*
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीरज की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। सरकार के इशारे पर यह गिरफ्तारी हुई है। यह भावनाएं भड़काने नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। नीरज अक्सर भाजपा को सोशल मीडिया को घेरते रहे हैं, उसके चलते ही सरकार ने नीरज पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। यह पूरी तरह से सुनियोजित है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि पूर्व सीपीएस की रिहाई जल्दी सुनिश्चित कराएं। सीआईडी ने तीन दिन तक पूछताछ के नाम पर नीरज को प्रताड़ित किया, उसके बाद गिरफ्तारी दिखाई। सुखविंद्र सूक्खू ने कहा है कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता नीरज भारती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व उनके पूर्व सांसद पिता चौधरी चंद्र कुमार के साथ है। अगर नीरज की रिहाई जल्दी नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी तो बिल्कुल ही खत्म हो चुकी है। अगर सरकार के गलत निर्णयों पर कोई सवाल उठाता है तो उस देशद्रोही करार दे दिया जाता है। ऐसा माहौल देश में पहले कभी नहीं रहा। सरकारों के नाम पर तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं के उत्पीड़न के बजाए विकास कार्यों पर ध्यान दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा ने मेडिकल डिवाइस पार्क के नाम पर लूटी प्रदेश की संपदा

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

धर्मशाला में मैच के टिकट मिलने के साथ ही बढ़ा हवाई किराया

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम...