8अप्रैल नई दिल्ली – भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या मंगलवार को 434 नए केस सामने आने के बाद 5212 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक देश में 150 मौतें हो चुकी हैं। राहत की बात यह है कि 417 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 150 केस महाराष्ट्र में सामने आए, जहां मरीजों की कुल संख्या 1018 पहुंच गई है। तमिलनाडु में 69 नए मरीज सामने आने को बाद कुल संख्या 621 हो गई है। दिल्ली में भी कुल 525 मरीज हो गए हैं। ये आंकड़े कोविड 19 इंडिया डॉट ओआरजी वेबसाइट के अनुसार हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में मंगलवार शाम तक 354 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। अब तक कुल 117 लोगों की मौत हुई है आैर कोरोना वायरस के 326 मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
देश में 5212 हुए मरीज, 150 की मौत
Date:


