आवाज़ जनादेश कुल्लु /विनोद महंत*
शिरड ब्यासर भेखली मार्ग पर 33 करोड़ खर्च होंगे।
मंझलीहार गडाणी से व्यासर सड़क बनने से 4 पंचायतों की जनता होगी लाभान्वित……………..
सड़क भाग्य रेखा है व प्रदेश की भाजपा सरकार जनमानस की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए इस भाग्य रेखा को सुदृड़ कर रही है। यह बात ज़िला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोविंद सिंह ठाकुर के प्रयासों से शिरड ब्यासर भेखली सड़क के सुधारीकरण के लिये 33 करोड़ की राशि स्वीकृत करना कुल्लू ज़िला के लोगों के लिए वरदान है 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बेंची मंझलीहार गडाणी से व्यासर सड़क पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लम्बे समय से ये मांग चली आयी थी। इस सड़क का भूमिपूजन का युवा सेवाएं , वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को किया था। इस सड़क के निर्माण होने से 4 पंचायतों के लोगों को घर द्वार पर ही सड़क सुविधा मिलेगी।बागा रायसन सड़क सुधार के लिए 90 लाख, पिछलिहार बन्दरोल बनोगी के लिए 12 करोड़ की सिंचाई योजना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व युवा सेवाएं , वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। अखिलेश कपूर के अनुसार प्रदेश की जयराम सरकार क्षेत्र के अन्य गांव को भी जल्द सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह ठाकुर कुल्लू ज़िला के विकास हेतु नित दिन नई योजनाओं पर कार्य कर रहे है*।
सड़कें होती है भाग्य व जीवन रेखा – अखिलेश
Date: