आवाज़ जनादेश
कर्मचारी संघों ने 5 प्रतिशत डीए की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया
हिमाचल प्रदेश पीए/पीएस संघ ने कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई 2019 से 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।
आज शिमला में संघ के अध्यक्ष दीवान नेगी और महासचिव तुलसी राम शर्मा ने कहा कि इससे कर्मचारियों को 250 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (राजपत्रित अधिकारी) संघ (एचपीएसएसए) के अध्यक्ष कुलतार सिंह राणा और महासचिव डाॅ विवेक ज्योति ने भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 1 जुलाई, 2019 से पांच प्रतिशत डीए की घोषणा करने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हमेशा राज्य के कर्मचारियों के कल्याण के लिए बहुत सकारात्मक रही है।