कौशल विकास के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिये 27 जनवरी तक करें आवेदन

Date:

धर्मशाला, 21 जनवरी: हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को उचित प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं के कौशल विकास तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि लाकर रोजगार लायक बनाया जा रहा है।  निगम हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने जा रहा है। यह जानकारी देते हुये हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक सुधीर भाटिया ने बताया कि हाल ही में निगम द्वारा सी डेक सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग मोहाली, एनआईएफएम (राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान फरीदाबाद) तथा केंद्रीय टू्ल रूम लुधियाना के साथ विशेष समझौते किए गए हैं। इसके तहत युवाओं के लिये 2 सप्ताह से लेकर 6 माह तक की अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए सीटें सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं। इन कार्यक्रमों में पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिये हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की वेबसाइट  www.hpkvn.in भी देख सकते हैं अथवा हिमाचल प्रदेश हेल्पलाइन नंबर 0177 – 2623383 पर संपर्क कर सकते हैं।  युवा पंजीकरण के लिए
अपने आवेदन skill.application@hpkvn.org  पर भी मेल कर सकते हैं। 
  उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों का चयन हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम तथा संबंधित संस्थान द्वारा तयशुदा मापदंडों के आधार
पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम एचपीकेवीएन द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए विशेष रूप से आरंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान रहने खाने की व्यवस्था हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा की जाएगी। प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल के युवाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम को पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि अगर उनकी शैक्षणिक योग्यता  इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निर्धारित योग्यता अनुसार है तो इन कार्यक्रमों के लिए अवश्य अपना आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तिथि 27 जनवरी 2020 है ।

Previous article
Next article
मुख्यमंत्री हेल्पलाईन से पहले तीन महीने में हुआ 30 हजार से अधिक जनसमस्याओं का समाधान : महेन्द्र सिंह ठाकुर धर्मपुर (मंडी), 21 जनवरी : सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100 के आरम्भ होने के पहले तीन माह के भीतर ही 30,303 शिकायतों पर तुरन्त कार्रवाई कर उनका समाधान किया जा चुका है। वे मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के बरच्छवाड़, टिहरा और पाड़छू इलाकों में जनसमस्याएं सुनते समय लोगों से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया। इसके अलावा उन्होंने 24 जनवरी को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता के और समीप लाने तथा प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100 आरम्भ की गई है। प्रदेश के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति टोल फ्री नम्बर-1100 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।      महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल इस प्रकार की हेल्पलाईन सेवा आरम्भ करने वाला देश का चौथा राज्य है। मुख्यमंत्री स्वयं इस हेल्पलाईन की समीक्षा कर रहे हैं ताकि इस हेल्पलाईन की कार्यप्रणाली को ओर चुस्त-दुरूस्त किया जा सके। सीएम के दौरे को लेकर समय रहते पूरी करें सभी तैयारियां  सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, सैन्य प्रशिक्षण अकादमी, हिमाचल पथ परिवहन कार्यशाला, इनडोर स्टेडियम, दारपा-बकारटा सड़क तथा सीर खड्ड पर जो शिलान्यास होने हैं, उनके शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां अविलंब पूरी करें।  इस दौरान सरकाघाट के एसडीएम जफर इकबाल, तहसीलदार दीना नाथ, बीडीओ तवेन्दर चिनौरिया, अधीशाषी अभियन्ता आईपीएच एलआर शर्मा, अधीशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी पी.पी. सिंह, प्रधानाचार्य आर.सी. ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...