बिलासपुर :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत सहसंयोजक एडवोकेट उच्च न्यायालय इमरान खान ने कहा कि धारा 370 और 35A यह भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले और अलगाव पैदा करने वाली धाराएं थी।
अब पूरे देश में एक प्रधान, एक निशान और एक विधान हो गया है। जो लोग यह कह रहे हैं की धारा 370 और 35A, जम्मू कश्मीर को पूरे भारत के साथ जोड़ती थी वह सरासर गलत बोल रहे हैं । यह धाराएं जम्मू कश्मीर को देश के साथ जोड़ती नहीं थी बल्कि तोड़ती थी, ऐसा मेरा जम्मू कश्मीर में सालों साल काम करने का तजुर्बा है।
नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने धारा 370 और 35A को मंजूर कर के देश की एकता और अखंडता को कमजोर किया और सरदार वल्लभभाई पटेल जी के मार्ग पर चलते हुए आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इन दोनों धाराओं को हटाकर और जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन करके देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया है।
पूरा देश आज इस ऐतिहासिक क्षण पर खुशी मना रहा है।धारा 370, धारा 35 ए और जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन करने पर भारत सरकार को बहुत-बहुत बधाई।
धारा 370 और 35A यह भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले और अलगाव पैदा करने वाली धाराएं थी : इमरान खान
Date:


