वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा के लिए आवश्यक

Date:

शिमला वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए आवश्यक है! यह विचार आज शिक्षा विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला नगर के वार्ड नंबर 3 कैथून में गोल पहाड़ी क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम में चिनार का पौधा रोपित करने के उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए!
उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण को एक दूसरे का पूरक बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है! उन्होंने कहा कि पानी की कमी से निपटने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षों का विस्तार करना होगा! उन्होंने कहा शिमला के हरित संतरे के कारण देश विदेश का पर्यटन इस क्षेत्र की ओर आकर्षित होता है पर्यटकों के आगमन से शिमला नगर में रोजगार के साधन सृजित होने के साथ-साथ यहां अन्य सुविधाएं भी स्थानीय लोगों को मिलती हैं उन्होंने कहा कि शिमला नगर के लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इसे और अधिक सुंदर और हरा-भरा बनाना आवश्यक है! उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में मानव उपयोग की हर चीज को पूजनीय बताया गया है जिनमें से पेड़ श्रेष्ठ है!
उन्होंने आज गोल पहाड़ी के सौंदर्यीकरण और इसकी उपयोगिता को बढ़ाने के लिए यहां के पार्षद कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से योजना बनाकर उनके समक्ष लाने की बात कही उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र को और अधिक विकसित करने के लिए वह संबंधित विभागों से चर्चा करेंगे ताकि पर्यटक व अन्य लोग इस क्षेत्र को उपयोग में ला सके! उन्होंने बताया कि आज इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत गोल पहाड़ी में 1103 लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है!
मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने अपने स्वागत संबोधन में बताया कि इस क्षेत्र में बान व अन्य पौधों को रोपित कर यहां गर्मियों में आग से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है! उन्होंने मंत्री के आगमन पर उनका आभार भी व्यक्त किया!
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 3 के पार्षद सुनील धर की अगुवाई में एमडी शर्मा पी सी ठाकुर आर एल शर्मा तथा पीजे बनियाल ने मंत्री महोदय को सम्मानित किया!
इस अवसर पर पार्षद ब्रिज सू द संजीव ठाकुर बिट्टू पन्ना वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सूद किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सुशील चौहान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री संजीव चौहान युवा मोर्चा मंडल महासचिव गौरव कश्यप महामंत्री संजीव सूद पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह कैलाश फेडरेशन सदस्य लता कौशल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा युवा मोर्चा अध्यक्ष परीक्षित शर्मा तथा केतु और के बड़ी संख्या में नागरिक सम्मिलित हुए!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री ने जनता को किया निराश : हर्ष महाजन

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भाजपा के राज्यसभा...

25 हजार को सरकारी नौकरी, एक हजार बस रूट जारी कर युवाओं को देंगे स्वरोजगार

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला सरकार ने बजट...

जलाशयों से मछली लेने पर अब 7.5 % रॉयल्टी, 120 नई ट्राउट इकाइयां लगेंगी

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला मछुआरों को अब...

पशुपालकों को बड़ी सौगात, नाहन, नालागढ़, मौहल और रोहड़ू में लगेंगे नए मिल्क प्लांट

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला पशुपालकों को बड़ी...