भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान का आगाज

Date:

आवाज़ जनादेश शिमला— राजनीतिक दल नहीं, एक परिवार है भाजपा यह बात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार को जिला शिमला के सभी संगठनात्मक जिलों में शुभारम्भ के मौके पर कही । रोहड़ू, रामपुर, जुब्बल-कोटखाई, चौपाल, कुसम्पटी, शिमला शहरी और शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान का आगाज किया। शिमला शहर और कसुम्पटी मंडल क्षेत्र के तहत फागू मेंं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा शिमला मंडल द्वारा शिमला के रुलदू भट्टा वार्ड ईद गाह में  सदस्यता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, कोषाध्यक्ष कपिल सूद विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इस पार्टी को इस ऊंचाइयों तक पहुंचाने का श्रेय पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। आज भारतीय जनता पार्टी अपनी सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रही है, जिसे पूरे देश में एक संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है और इस सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा इस परिवार को और मजबूत करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...