धर्मशाला, 06 जुलाई: जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य सुषमा गोस्वामी ने जानकारी दी है कि जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला में छठी कक्षा में सत्र 2020-21 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी सत्र 2019-20 में जिला कांगड़ा के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी स्कूल का कक्षा पांचवीं का छात्र होना चाहिए। अभ्यर्थी ने कक्षा तीसरी व चौथी किसी सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से पास की हो।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर, 2019 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.30 बजे होगी।
गोस्वामी ने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2007 से पहले तथा 30 अप्रैल, 2011 के बाद का नहीं होना चाहिए। यह आयु सभी वर्गों के लिए मान्य होगी तथा आयु सीमा में कोई भी छूट नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के लिए, 1/3 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रहेंगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगों के लिए भारत सरकार के नियमानुसार सीटें आरक्षित रहेंगी।
अधिक जानकारी के लिए प्रधानाचार्य, नवोदय विद्यालय, पपरोला, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा, धर्मशाला, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों के सम्पर्क कर सकते हैं तथा नवोदय विद्यालय, पपरोला समिति की वेबसाइटnavodaya.gov.in/nvs/en/home1 , www.nvsadmissionclassnine.in/nvs/homepage व स्कूल की प्राचार्य सुषमा गोस्वामी के मोबाइल नम्बर 94183-80591, पीजीटी अंग्रेजी राज कुमार के मोबाइल नम्बर 94684-29951 तथा आकाश चौधरी के मोबाइल नम्बर 8791227566 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर
Date:


