धर्मशाला में होगा द ग्रेट खली शो, विदेशी पहलवानों सहित कांगड़ा के युवा लेंगे भाग

Date:

आवाज़ जनादेश / मंडी और सोलन में द ग्रेट खली शो का सफलतापूर्वक आयोजन होने के बाद अब धर्मशाला में इसका आयोजन कराया जाएगा। रेसलिंग में अपना लोहा मनवा चुके द ग्रेट खली के मीडिया कॉऑर्डिनेटर अमित ने बताया कि 12 जुलाई को खली धर्मशाला पुलिस मैदान पहुंच रहे हैं, जहां पर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान नशे के खिलाफ सेवन पठानिया का गीत सुण साईंया सूफी गीत का ऑडियो व वीडियो भी लांच किया जाएगा। शाम साढ़े 5 बजे से साढ़े 9 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से 45 पहलवान भाग लेंगे। वहीं इस शो में बालीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अपने ठुमकों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। अमित कुमार ने धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कार्यक्रम में हिमाचल के भी दो रेसलर भाग ले रहे हैं। इनमें जिला कांगड़ा के अजय व सूर्या शामिल हैं। उन्होंने बताया कांउटीनेंटल रेसलिंग प्रतियोगिता में लैडर, ब्लड व हार्ड रेसलिंग के मुकाबले होंगे। इस शो के दौरान हिमाचली गायकों समेत पंजाबी गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। कार्यक्रम में करीब 10 हजार की भीड़ एकत्र करने का आयोजकों ने लक्ष्य रखा है, वहीं दर्शकों को रेसलिंग का लुत्फ उठाने के लिए विभिन्न दरों पर टिकटें भी लेनी होंगी। वहीं पंजाबी गायक सेवन पठानिया ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित द ग्रेड खली शो में वह युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने वाले गीतों की मुख्य तौर पर प्रस्तुति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...