पहाड़ी सिंगर विक्की चौहान और इंद्रजीत पनेउई मेले मचाएंगे धमाल

Date:


आवाज जनादेश /आनी/चमन शर्मा
इस वर्ष भी आनी के कुंगश का बीस आषाढ़ मेला धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । मेले के प्रचार सचिव हरीश शर्मा ने बताया कि चार से छः जुलाई तक़ आयोजित होने जा रहे मेले को सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की एक अहम बैठक कुंगश पंचायत की प्रधान एवं कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक में जहां कलाकारों का चयन किया गया वहीं प्रबंधन समितियां गठित कर सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई । देवता पनेउई नाग के सानिध्य में होने वाले इस मेले में चिमनी के देवता माहूंनाग भी शिरकत करेंगे । कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने बताया कि मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या 4 जुलाई की स्टार नाईट को तांत्रा बॉयज बीरबल मुसाफिर व सन्तोष तोशी,ऐसी भारद्वाज और इन्द्रजीत धमाल मचाएंगे जबकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या 5 जुलाई स्टार नाईट को एसएमएस चवासी और हिमाचली स्टार विकी चौहान क्षेत्रवासियों क़ा भरपूर मनोरंजन करेंगे ।जबकि दैनिक कार्यक्रमों में महिला मंडल और स्कूल के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे । इसके अलावा झंकार बैंड और सहगल साउंड सोलन मेले का विशेष आकर्षण होंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं मेला कमेटी कुंगश के मुख्य सलाहकार अमर ठाकुर ने कहा कि इस बार मेला 20 आषाढ़ कुंगश को और भी बेहतरीन मनाने की भरपूर कोशिश गई है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आमजनमानस से मेले में सहयोग देने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।मेला कमेटी के सह सलाहकार वेद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल ठाकुर, मेला कमेटी उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत कुंगश के उपप्रधान हरिकृष्ण ठाकुर, वर चन्द ठाकुर,संदीप चौहान,दिनेश कायथ,योगेश चौहान,सुरेश ठाकुर,हिम्मत ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,दूनी चन्द,पूर्ण ठाकुर,नरेश,वीरसिंह,यशपाल,अनूप कायथ आदि उपस्तिथ रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...