पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 जून से पड्डल में

Date:

पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 जून से पड्डल में

आवाज़ जनादेश ब्यूरो मंडी, :  पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि जिला मंडी के उम्मीदवारों के लिए पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 20 से 29 जून तक पड्डल मैदान में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक होगी। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती सम्बन्धी सूचना के लिए मोबाईल नम्बर 70186-40600 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को उनके आवेदन के समय लिखवाए मोबाईल नम्बर व ई-मेल पते पर एसएमएस/ई-मेल द्वारा सूचित किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि को लेकर अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश पुलिस की बैवसाईट  www.citizenportal.hppolice.gov.in:8080/citizen/login.htm पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त्त अन्य जानकारी के लिए सम्बन्धित उपमण्डलीय पुलिस  अधिकारी कार्यालय व सम्बन्धित थानों के सूचना पट्ट पर एक प्रतिलिपि सूचना के लिए लगाई गई है।

महिला शारीरिक दक्षता परीक्षा
  गुरदेव शर्मा ने बताया कि 20 जून को आवेदन संख्या 47 से 14167 तक, 21 जून को 17599 से 46595 तक, 22 जून को 46606 से 83628 तक, 23 जून को 83638 से 100714 तक महिला आवेदकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।
पुरूष शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 23 जून को आवेदन संख्या 11 से 8515 तक, 24 जून को आवेदन संख्या 8586 से 23870  तक, 25 जून को 25877 से 37686 तक, 26 जून को 37719 से 51163 तक, 27 जून को  51186 से 68941 तक,  28 जून को 68952 से 86900 तक और 29 जून को 86903 से 100800 तक केवल पुरूष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी।
पुरूष चालक उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा
   चालक पद के लिए पुरूष उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून को ली जाएगी।
   पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रतिलिपि जरूर लाएं। उन्होंने आवेदकों को अपनील की कि पुलिस में भर्ती करवाने के प्रलोभन देने वाले बिचौलियों/दलालों से सावधान रहें और यदि किसी अभ्यर्थी या उनके परिजनों को इस सन्दर्भ में कोई फोन कॉल प्राप्त हो तो तुरन्त पुलिस अधीक्षक नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 223374 या 22470 पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान यदि अभ्यर्थी को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति/चोट लगती है तो उसके लिये विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...