कांग्रेस की झूठ की पाठशाला पर जल्द लग जाएगा ताला : किशन कपूर

Date:

कांग्रेस की झूठ की पाठशाला पर जल्द लग जाएगा ताला :  किशन कपूर

आवाज़ जनादेश / कांगड़ा / विधायक  किशन कपूर ने कांग्रेस नेताओं को उनकी झूठी बयानबाजी पर आड़े हाथों लेते हुए विकास कार्यों में राजनीति न करने की नसीहत दी है।  कपूर ने रविवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए तथ्य प्रस्तुत कर नगर निगम धर्मशाला की मेयर एवं कांग्रेस के अन्य लोगों द्वारा धर्मशाला शहरी क्षेत्र में डिपुओं में राशन की कमी को लेकर दिए झूठे बयान की सच्चाई सामने लाई।
कपूर ने कहा  कि खबर के बाद उन्होंने तुरंत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में औचक निरीक्षण करने एवं वास्तविक स्थिति का पता लगाने को कहा था। वीरवार को शहरी क्षेत्र धर्मशाला मंे कार्यरत सभी 38 उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। विभाग के निरीक्षकों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में धर्मशाला शहरी क्षेत्र की सभी उचित मूल्य की दुकानों में मौके पर सभी उत्पाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए। सभी डिपुधारकों ने स्वयं भी राशन की पर्याप्त उपलब्धता की बात कही है। उन्होंने कहा कि झूठ फैलाकर लोगों को भ्रमित करने के प्रयास ज्यादा दिन नहीं चलते। बेहतर है अगर झूठ का सहारा लेकर लेागों का ध्यान भटकाने के बजाए निगम के पदाधिकारी सकारात्मक राजनीति कर शहर के विकास पर ध्यान दें।
निगम में मची है दोनों हाथों से लूट
उन्होंने कांग्रेस के शासन वाले नगर निगम में पसरे कुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि निगम में शासन व्यवस्था पूरी तरह चौपट है, निगम के पदाधिकारी ही दोनांे हाथों से निगम को लूटने में लगे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था तहस नहस हो गई है। तीन महीनें तक निगम ने कोई बैठक नहीं की, ताकि उनके काले चिट्ठे सामने न आएं ।अच्छा होता निगम के पदाधिकारी झूठी बयानबाजी के स्थान पर निगम की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देते।
झूठ की पाठशाला से पीएचडी हैं कांग्रेस के नेता
किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस का नीचे के स्तर से लेकर सर्वोच्च नेतृत्व तक सभी लोगों को भ्रमित करने और झूठी बयानबाजी करने में खूब माहिर हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस नेताओं ने झूठ की पाठशाला से पीएचडी कर रखी है, लेकिन सच को अधिक समय तक नहीं छुपाया जा सकता। लोग कांग्रेस की सच्चाई जान चुके हैं, बहुत जल्द कांग्रेस की झूठ की पाठशाला पर ताला लग जाएगा।
उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के अध्यक्ष ने जिस प्रकार लोकसभा में झूठ बोला, वो सबके सामने है। झूठ की राजनीति करते करते कांग्रेस पूरे देश से साफ हो रही है, कुछ राज्य बचे हैं वहां से भी इसका सूपड़ा साफ हो जाएगा।
कपूर ने कहा कि कांग्रेस नेता लोगों के प्रति ईमानदार नहीं हैं। प्रदेश में अपने शासनकाल में कांग्रसी नेता अपनी शराब और कत्थे की फैक्टरियां खोलने में लगे रहे।अपने लिए हैलीपैड बना लिए। अपने ही भले में व्यस्त, लेकिन लोगों की कोई परवाह नहीं की।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों धर्मशाला में कांग्रेसी नेताओं ने मंहगाई को लेकर हो-हल्ला किया, रैली निकाली, इसमें थाली चम्मच बजाए। वे सब तब सोए थे जब यूपीए सरकार के समय दाल की कीमतें 200 रुपए पार थीं। आज खुले बाजार में दाल क कीमतें 50 से 60 रुपए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उचित मूल्य की दुकानों में लोगों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए  दालों और चीनी के रेट में भी प्रति किलो 5 रुपए की कटौती की है। राशन की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ साथ उत्पादों की गुणवत्ता सुधारी गई है।
इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, भाजपा जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश जरयाल, पार्टी के अनुसूचित जनजाति के मंडल अध्यक्ष सुभाष चडलू मनोनीत पार्षद एवं भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थेे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक अदृश्य घाव: अदिति का सपना और एक समाज का मौन

अदिति की कहानी आज के भारत में कई युवाओं...

ईश्वरदास भावुक हो उठे जब स्वागत हुआ आनी में

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला आनी विधानसभा क्षेत्र...

हिमाचल की शर्तों पर होगा सुन्नी, लुहरी, धौलासिद्ध और डुगर परियोजनाओं में उत्पादन

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला सुन्नी, लुहरी, धौलासिद्ध...

आंखों की रोशनी गई, सपना नहीं… दुनिया की पहली दृष्टिबाधित महिला ने फतह किया एवरेस्ट

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश में...