शिमला/ शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार का जिम्मा उनकी बहन अपराजिता सिंह ने संभाल लिया है। शुक्रवार को अपराजित सिंह ने डोर.टू.डोर प्रचार किया। अपराजिता सिंह ने बालुगंज वार्ड में प्रचार कर भाई के लिए वोट मांगे। अपराजिता के चुनाव में उतरने से वार्ड के लोग खुले मन से उनके साथ घर.घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वार्ड के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता समेत कई लोग भी उनके साथ हैं। अपराजिता ने बालुगंज बाजार में वोट मांगने के साथ घरों में भी दस्तक दी और वोट मांगे। बालुगंज के बाद अपराजिता चक्कर में प्रचार करने जाएंगी। नाम वापसी के साथ ही जीत के लिए प्रत्याशियों ने जीतोड़ मेहनत करनी शुरू कर दी है।
विक्रमादित्य सिंह के लिए बहन अपराजिता मांग रही वोट
Date: