भाजपा शुक्रवार से शुरू करेगी प्रचार अभियान

Date:


शिमला/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपने प्रचार का आगाज 27 अक्टूबर से शुरू करने जा रही है। भाजपा के प्रदेश व केन्द्र के नेता पूरे प्रदेश में रैलियों का दौर शुरू करेंगे तथा इस भ्रष्ट और वंशवादी कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ कर ही दम लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक जगत प्रकाश नड्डा, प्रेम कुमार धूमल व युवा नेता अनुराग ठाकुर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों के आगामी दो दिन के कार्यक्रम तय हुये है।
27 अक्टूबर के कार्यक्रम
जगत प्रकाश नड्डा 27 अक्टूबर को 1 बजे सोलन में, सांय 5 बजे सन्जौली (शिमला) तथा 7 बजे सांय नाभा में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। प्रेम कुमार धूमल 27 अक्टूबर को 10 बजे भटियात, 12ः30 सरकाघाट में व दोपहर बाद 2ः30 बजे मण्डी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। अनुराग ठाकुर 27 अक्टूबर को 10 बजे से 1 बजे तक कुटलैहड़ में दोपहर बाद 2 बजे से 6 बजे तक चिन्तपुर्णी में विभिन्न जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
28 अक्टूबर के कार्यक्रम
28 अक्टूबर को जगत प्रकाश नड्डा 9 बजे चम्बा, 10ः00 बजे भरमौर, 12 बजे दोपहर बैजनाथ व 1ः30 बजे बाद सुलह में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रेम कुमार धूमल 28 अक्टूबर को 10 बजे रामपुर, 12ः30 बजे सरकाघाट व दोपहर बाद 2ः30 बजे मण्डी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। अनुराग ठाकुर 28 अक्टूबर को 10 बजे से 1 बजे तक गगरेट विधानसभा व दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक हरोली विधानसभा क्षेत्र में अनेक जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...